रांची। कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी और दो अन्य सह प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी के आज रांची पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे, वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे है, इस दौरान वे रांची में रह कर सदस्यता प्रभारियों के साथ और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के साथ ही संगठन के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने बताया कि संगठन से नये लोगों को जोड़ने के लिए उनसभी की ओर से 500 शिविर का आयोजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और अब तक लगभग 100 शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि संगठन में महिलाओं, युवाओं, मजदूर-व्यवसायी, प्रोफेशनल्स समेत अन्य सभी वर्गां को जोड़ने को लेकर सदस्यता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और एक बार फिर से कांग्रेस की ओर लोग विश्वास भरी नजरों से देख रहे है और शिविर में खुद ब खुद पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका