रांची। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पार्टी ने पूर्व विधायक संजय सिंह यादव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं संगठनात्मक चुनाव के लिए पूर्व विधायक सुरेश पासवान को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है।
आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने संजय सिंह यादव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का आदेश बुधवार देर शाम को ही जारी कर दिया।
वहीं आरजेडी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा जारी एक अन्य आदेश में आरजेडी के संगठनात्मक चुनाव वर्ष 2022-25 के लिए पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया है। जबकि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिता याद और वरिष्ठ नेता गिरजानंद सिंह चेरो को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। इन सभी चुनाव पदाधिकारियों को प्रदेश का निर्वाचन संपन्न कराने और निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका