रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने आज राज भवन के चाहरदीवारी, वृक्षों तथा अन्य विभिन्न सामग्रियों पर बेहतर चित्रकारी करने के लिए जयश्री देवी, प्रियंका कुमारी, रितु बागे, उषा बागे, पूर्णिमा बागे, सलोनी बागे, प्रियंका कुमारी, सुनीता बागे, मोती कुमार नायक, आशीष हजाम को राज भवन के दरबार हॉल में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि इन चित्रकारों ने अपने अंदर निहित अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट चित्रकारी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध कला और विरासत को दर्शाया है। इनके द्वारा राज भवन में की गई सोहराय चित्रकारी अत्यन्त ही सराहनीय है। राज्यपाल ने इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका