कहा- शाांत वातावरण, आमजनों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता
रांची। हर जंग जीतकर, हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर झारखंड जगुआर 2008 से लेकर आज तक का लम्बा सफर तय करते हुए इस मुकाम पर पहुंचा है। झारखंड जगुआर के गठन से लेकर आज 14 वर्ष का सफर तय करने में हमने अपने कई वीर जवानों को खोया है। राज्य में शांति और उन्नति का माहौल बनाए रखने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को मैं अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज रांची के टेंडरग्राम स्थित जगुआर हेड क्वार्टर कैंपस में आयोजित झारखंड जगुआर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
बेहतर माहौल बनाने में झारखंड जगुआर की भूमिका महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य के माहौल के बीच नक्सलियों ने एक डर और भय का वातावरण बनाने का काम किया है। राज्य में जहां एक और यहां के आदिवासी एवं मूलवासी प्राकृतिक सुंदरता के बीच जीवन व्यतीत कर रहे थे वैसे जगहों में नक्सलियों ने भोले-भाले लोगों को दिग्भ्रमित कर एक नकारात्मक माहौल उनके बीच बनाने का कार्य किया है, परंतु झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर के जवानों ने उग्रवाद उन्मूलन अभियान चलाकर राज्य में फिर से एक बेहतर वातावरण सृजन करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। आने वाले समय में भी इसी सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय बनाकर आगे बढ़ना है और झारखंड को देश के समृद्ध और उन्नत राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका