September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

बुलबुल जंगल में 12 दिनों में 10 बार मुठभेड़, 9 नक्सली गिरफ्तार, एक ढेर

Spread the love


/इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, आज सुबह भी हुई मुठभेड़
रांची। झारखंड में लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलबुल जंगल में 8 फरवरी से पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने कई शीर्ष माओवादियों को घेर कर रखा है और उन तक राशन पानी पहुंचाने के सभी रास्ते को बंद कर दिया गया है।

आईईडी विस्फोट में घायल 3 जवानों का इलाज जारी

आईजी ऑपरेशन और सीआरपीएफ के आईजी ने मंगलवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बुलबुल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच 12 दिनों में दस बार मुठभेड़ हुई। इस दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हुए है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं सशस्त्र दस्ते में शामिल एक हार्डकोर नक्सली मारा गया। जबकि जोनल कमांडर, सब जोनल कमांडर और एरिया कमांडर समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मुठभेड़ स्थल पर मिले खून के धब्बे को देखते हुए यह अनुमान लगाय जा सकता है कि कई अन्य नक्सलियों को भी गोलियां लगी है। इलाके में नक्सलियों के कई बंकर को ध्वस्त किया गया और हथियार, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

About Post Author