रांची। चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वार्ड में कैदी में रूप में इलाजरत है। इस बीच लालू प्रसाद दर्द दर्द से भी परेशान है। जिसके बाद डॉक्टरों दांत दर्द से निजात दिलाने के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है।
इसी सिलसिले में गुरुवार को हाईप्रोफाइल कैदी लालू प्रसाद को कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स के पेइंग वार्ड से डेंटल कॉलेज लाया गया। जहां दर्द दर्द से परेशान लालू प्रसाद की इलाज शुरू की गयी।
डेंटल विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि लालू प्रसाद के दाएं साइड की पीछे वाली मोलर दांत की रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरटीसी) की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके तहत दांत के अंदर से कैपिटी को हटाया गया और इनिशियल ट्रेसिंग कर दी गयी, ताकि उन्हें खाने में कोई दिक्कत नहीं होने के साथ ही दर्द से भी आराम मिल सके।
इससे पहले डेंटल विभाग में डॉ0 प्रशांत गुप्ता की निगरानी में आरजेडी प्रमुख के दांतों का एक्स-रे भी किया गया। वहीं डेंटल विभाग के सीनियर डॉक्टर डॉ0 अजय शाही ने उनके दांतों का मेडिकल एग्जामीन किया और 2 दिनों के बाद फिर आरटीसी के लिए लालू प्रसाद को बुलाया गया है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका