रांची। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित ज्ञानोदय उच्च विद्यालय गांधीनगर की नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका निशा शर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद निशा शर्मा ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
श्रीमती शर्मा का चयन पिछले दिनों विद्यालय की ओर से प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची की ओर से नियुक्त विशेषज्ञ के द्वारा किया गया था। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसनाथ सिंह के सेवानिवृत्ति के उपरांत आज पदभार ग्रहण किया। पारसनाथ सिंह पिछले 37 वर्षों से विद्यालय में विज्ञान शिक्षक और 4 साल से प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने श्रीमती निशा शर्मा को आज सेवानिवृत्ति के उपरांत पदभार सौंपा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजीत उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पदभार ग्रहण करवाया।
मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ भीम प्रभाकर शिक्षक सुनील कुमार सिंह मीनू कुमारी और गांधीनगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी नलिनी रंजन मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका