October 17, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

विधानसभा में 2698.14करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पास

Spread the love


रांची। झारखंड विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष का 2698.014 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में ध्वनिमत से पारित हो गया। विधानसभा में भोजनावकाश के बाद द्वितीय पाली में भाजपा के अमर कुमार बाउरी द्वारा लाये गये कटौती प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पक्ष-विपक्ष के कई सदस्यों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया और बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन का बहिगर्मन किया, जिसके बाद कटौती प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया और तृतीय अनुपूरक बजट और तत्संबंधी विनियोग विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी गयी।
इससे पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा के अमर कुमार बाउरी ने कहा कि  तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ही भाजपा की पहल पर वनांचल बिल पेश हुआ था, जिसकी बदौलत अलग राज्य झारखंड बना। तब उदार ह्ृदय दिखाते हुए इस राज्य का नाम झारखंड रखा गया, लेकिन सत्ताधारी दल वनांचल का नाम लेकर भाजपा को राज्य विरोधी बताने की कोशिश करते रहे। लेकिन यह सच्चाई है कि भाजपा की केंद्र में सरकार नहीं होती, तो कभी झारखंड नहीं बनता। उन्होंने चर्चा के दौरान साहिबगंज में एक दलित की पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला उठाया। उनहोंने कहा कि हजारीबाग में मॉब लिंचिंग में मारे गये रूपेश पांडेय हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहली बार झारखंड के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर कर जम्मू-कश्मीर की याद दिलायी गयी। उन्होंने खनिज संपदा की लूट का जिक्र करते हुए कहा कि साहिबगंज समेत पूरे राज्य में कई पहाड़ गायब हो गये, जल, जंगल और जमीन के नाम पर सत्ता में आये दल इसके लिए जिम्मेदार है।
चर्चा में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्हेंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में संघ की कोई भूमिका नहीं है। उमाशंकर अकेला ने अपनी बात रखते हुए वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। जिसका भाजपा विधायकों ने विरोध किया। इस पर स्पीकर ने आपत्तिजनक शब्द कार्यवाही से हटाने को कहा। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के  कई सदस्यांे ने हिस्सा लिया। जिसके बाद तृतीय अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से मंजूरी देने के बाद सदन की कार्यवाही को गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

About Post Author