रांची। राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग देर शाम झारखण्ड पहुंच गए। राज्य सरकार अंतर्गत संचालित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में फंसे झारखण्ड के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है, तथा केंद्र सरकार से लोगों को वापस लाने हेतु भी जानकारी साझा की जा रही है। कंट्रोल रूम में अब तक आये 134 फ़ोन कॉल्स के माध्यम से तकरीबन 181 लोगों की जानकारी मिली है, इनमें 67 महिला और 114 पुरुष हैं।
विदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख दी जानकारी
इधर, युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय मूल के लोगों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन जारी किया है। इसकी सूचना देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में मुख्यमंत्री से कहा है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजन आप तक भी अपने परिजनों की चिंता को लेकर लोग जानकारी चाह रहे होंगे। उनकी चिंता के निवारण के लिए विदेश मंत्रालय तत्पर है तथा हर पूछताछ का संज्ञान ले रहा है। विदेश मंत्रालय से सीधा संपर्क कर तय फार्मेट के माध्यम से सूचना प्राप्त किया जा सकता है। उसके लिए ईमेल और ह्वाट्सएप नंबर जारी किया गया है।
यूक्रेन से निकल कर उसके पड़ोसी देशों की ओर बढ़ रहे भारतीयों की सहायता के लिए उन सीमावर्ती देशों में अलग से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका