October 17, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं ने सीएम से मुलाकात की

Spread the love


रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से यूक्रेन से सुरक्षित लौटे के स्टूडेंट्स ने मुलाकात की। सभी ने यूक्रेन से सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा किये गए प्रयास हेतु मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार यूक्रेन से राज्यवासियों के सुरक्षित वापसी का हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। ताकि राज्यवासियों की जानकारी हमें प्राप्त हो और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में महगामा के मोहम्मद शम्सुल हक, अब्दुल अजीम, सोहेल अख्तर और मोहम्मद दानिश आरजू शामिल थे। ये सभी यूक्रेन के विनितसिना स्थित केवीएमयू कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

About Post Author