September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

 कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण पर दिया बल
रांची। महिला दिवस के मौके पर बड़कागांव की विधायक अम्बा प्रसाद आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अलग रंग में दिखी। घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची अंबा प्रसाद ने महिला दिवस पर लोगों को बधाई दी और महिला सशक्तीकरण पर बल दिया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह केवल एक संदेश देना चाहती हैं कि समाज में महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को समान अवसर दिए जाने की जरूरत पर बल दिया। महिलाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह की तस्वीरें महिलाओं की सशक्त होने की भी झलक पेश करती है।

About Post Author