चाईबासा। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित परिसदन सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत चाईबासा,चक्रधरपुर ,सरायकेला प्रमंडल अंतर्गत संचालित कार्यों का समीक्षा अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार सिंह सहित सभी कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता की उपस्थिति में किया गया। बैठक में विभागीय मंत्री के द्वारा उपस्थित अभियंता एवं पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि रूटीन मोड में कार्य न करें, अपने कर्तव्य का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें और निर्धारित अवधि से पूर्व योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका