September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

206 नये एंबुलेंस की होगी खरीद,मरीजों को मिलेगी तत्काल सुविधा

Spread the love


रांची। झारखंड में जल्द ही 206 नये एंबुलेंस की खरीद होगी और इन एंबुलेंस के आ जाने से राज्य भर में करीब 550 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल एंबुलेंस की सुविधा मिल पाएगी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्त्तमान में पूरे राज्य में 287 बीएलएस और 50 एएलएस एंबुलेंस की सेवा 108 के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जा रही है। सभी बीएलएस एंबुलेंस सामान्यता प्रखंड स्तर पर और एएलएस जिला स्तर पर अस्पतालों और केंद्रों पर उपलब्ध हैं। 108 के तहत कार्यरत एंबुलेंस की सेवा प्रखंड-जिला की सीमा क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आवश्यकतानुसार किसी भी एंबुलेंस की सेवा प्रखंड-जिला की सीमा के बाहर भी ली जा सकती हैं।
इसके अलावा सभ्ज्ञी जिलों में 108 एंबुलेंस के अतिरिक्त अन्य स्त्रोत से क्रय किये गये अन्य एंबुलेंस भी कार्यरत हैं। विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार इन एबुलेंस की सेवा भी नागरिकों को दी जाती हैं। इसके अतिरिक्त दूरगामी क्षेत्रों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 175 बाइक एंबुलेंस स्वीकृत हैं, जो प्रक्रियाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 117नये एंबुलेंस और वित्तीय वर्ष 2021-22 में 89 नये एंबुलेंस यानी कुल 206 नये एंबुलेंस क्रय 108 की सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्रक्रियाधीन हैं। नागरिकों को एंबुलेंस की बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा हैं। 

About Post Author