November 10, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

कंटेनर और यात्री बस के बीच टक्कर, कई घायल

Spread the love


रांची। रामगढ़ के चूटुपालू घाटी में सोमवार सुबह सिवान से रांची जा रही एक यात्री बस को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद यात्री बस पलट गयी और वाहन पलटने से कई यात्री बस में फंस गये। हादसे में बस चालक बुरी तरह से घायल हो गया और घंटों बस में फंस में फंसा रहा।
बाद में दुर्घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर कई यात्रियों को बस से बहार निकाला। दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जिनमें 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में पास के स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया।
हादसे के बारे में यात्रियों ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में रांची की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने यात्री बस में धक्का मार दिया, जिससे बस पलट गई। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है।  वहीं घायलों को सदर अस्पताल के बाद रिम्स रेफर किया गया हैं।

About Post Author