रांची। झारखंड सरकार ने होली को लेकर 18 मार्च के साथ ही 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी। कार्मिक विभाग द्वार जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 14 दिसंबर 2021 द्वारा वर्ष 2022 में होली के अवसर पर 18 मार्च को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में होली का पर्व 19 मार्च को भी मनाया जाएगा। इसलिए वर्ष 2022 में होली के वअसर पर 18 मार्च को घोषित अवकाश के साथ ही 19 मार्च को भी एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर