September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

29 से 31 मार्च तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में लू चलने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आगामी 29 से 31 मार्च तक लू चलने की चेतावनी दी गयी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि 29 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले में लू चलने की संभावना हैं। जबकि 30 मार्च को गढ़वा, पलामू चतरा और लातेहार जिला के अलावा बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भी लू चलने की संभावना हैं। वहीं 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार के साथ सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भी लू चलने की संभावना हैं।
हिट वेब की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में मानी पीने, हल्के रंग का पोशाक पहनने, सूती वस्त्र से पूरे शरीर और सिर को ढकने की भी सलाह दी गयी है। इसके अलावा ओआरएस का घोल मिलने, नींबू पानी और अन्य पेयजल पीने की सलाह दी गयी है। इसके अलावा विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे किसानों के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कई सुझाव जारी किये गये हैं।
मौसम विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे में हुए उतार चढ़ाव के बारे में जानकारी दी गयी है कि इस दौरान सबसे अधिक 39.8डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.1 गढ़वा में रहा। रांची का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री, जमशेदपुर में 39.3, डालटनगंज में 39.3, बोकारो में 37.4, चाईबासा में 39.4, देवघर में 39.1, साहिबगंज में 37.6, गढ़वा में 38.4 और गिरिडीह में 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

About Post Author