September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन के समक्ष धरना

Spread the love



रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आज  राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सहित खाद्य सामग्री की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर लगाम लगाने की मांग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की। इस धरने कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के तहत देश व्यापी महंगाई की बढ़ोतरी के विरोध में आयोजित एक दिवसीय धरना का विषय प्रवेश करते हुए कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत विगत 31 मार्च को पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गली-मुहल्लों एवं चौक-चौराहों में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा 02 अप्रैल  को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन -मार्च किया गया और आज राज्य की राजधानी रांची, राजभवन के समक्ष बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।  
धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने किया तथा संचालन सुनिल सिंह ने की।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने धरना कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम,  पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बेतहाशा महंगाई के विरोध में रिक्शा से धरना स्थल तक पहुंचे।

About Post Author