September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

किसी भी क्षेत्र की अच्छी छवि होने से विकास कार्यों में आती है गति-राज्यपाल

Spread the love


पलामू के किसानों में नया करने का है जज्बा, उपज के मूल्य संवर्धन से किसानों में आयेगी खुशहाली
मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडल के पदाधिकारीगण राज्य की अच्छी छवि बनाने की दिशा में सार्थक पहल करें। किसी प्रदेश की विधि व्यवस्था, वहां की रीढ़ होती है। किसी भी समस्या को लेकर आमजन थानों में जाते हैं, तो पुलिसकर्मी उन्हें रिस्पांस दें। उनकी बातें सुने और प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, तो इससे पुलिस की बेहतर छवि बनती है और आमजनों का विश्वास भी प्राप्त होता है। यह बात राज्यपाल रमेश बैस ने कही। वे आज विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद विश्वविद्यालय के अतिथि भवन में अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से एक ओर जहां शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त होंगी एवं लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाए तो उसके बेहतर परिणाम आ सकते हैं। इससे उनमें अच्छे कार्य करने की और जिज्ञासा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कॉलेजों में प्राचार्याे की नियुक्ति की गयी है, जिससे कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने बनकर तैयार शैक्षणिक भवनों को उपयोग में लाये जाने पर बल दिया, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके।
राज्यपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई व्यवस्था आदि विभिन्न सेक्टर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से उसकी प्रगति से अवगत हुए। उन्होंने पलामू प्रमंडल क्षेत्र में किसानों द्वारा कम बारिश के बावजूद कृषि क्षेत्र में नवाचारी प्रयोगों की सराहना की और नगदी उपजों के मूल्य संवर्धन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक उपजों के स्थानीय तौर पर सर्टिफिकेशन की व्यवस्था होने से किसान और अच्छा कर पाएंगे।

About Post Author