ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और काजल बाड़ा कैंप के लिए आमंत्रित
रांची। 25 अप्रैल से 11 जून 2022 तक बेंगलुरु में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के 4 खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं ब्। यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, काजल बाड़ा और महिमा टेटे है चारों खिलाड़ी सिमडेगा जिला के हैं,इनमे तीन खिलाड़ी केरसई प्रखंड की ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग और काजल बड़ा एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली है । जबकि महिमा टेटे सदर प्रखंड के बर्किछापर की है। ब्यूटी डुंगडुंग पिछले सप्ताह ही जूनियर वर्ल्ड कप खेलकर दक्षिण अफ्रीका से लौटी है।चारो खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में चयनित किए जाने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार ,मनोज कोनबेगी,माइकल लाल,अशोक भगत, प्रतिमा बरवा,असुंता लकड़ा, असरीता लकड़ा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका