September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

कांग्रेस प्रभारी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, रास चुनाव पर चर्चा

Spread the love


रांची। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अविनाश पांडेय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी होने के नाते झारखंड में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और भावी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव भी होने वाला है, इसलिए स्वभाविक है कि इस पर भी हुई है।
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 मई को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा के सभी 57 सीटों वाले स्टेटस के कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान आगामी 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर काफी तरीके से काम करना चाह रही है ताकि अधिक से अधिक सीटों पर कांग्रेस या यूपीए फोल्डर के प्रत्याशी जीत करा सकें। इस बैठक में झारखंड से कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत कई हिस्सा लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में ही प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे की अलग से बैठक होगी। इस बैठक में झारखंड के राज्यसभा के 2 सीटों पर होने वाले चुनाव और झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।

About Post Author