रांची। लद्दाख के तुकतुक सेक्टर में थल सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन शुक्रवार को सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया था। इस हादसे में झारखंड ने भी एक सपूत खोया है। हजारीबाग के जवान संदीप कुमार पाल की इस हादसे में अन्य जवानों के साथ मौत हो गयी। सेना की ओर से इसकी सूचना परिजनों को दी गयी, जिसके बाद शनिवार सुबह से ही मृतक जवान के घर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सड़क दुर्घटना में हजारीबाग शहर के खिरगांव मुहल्ले के गडेरी मुहल्ला के रहने वाले 32वर्षीय भारतीय थल सेना के नायक संदीप कुमार के दो भाई और दो बहन है। इनके बड़े भाई प्रिंटिंग का कार्य करते है और दोनों बहनों की शादी हो गयी हैं। इनकी मां का पिछले वर्ष कोरोना काल में 2020 में निधन हो गया था। संदीप ने वर्ष 2013 में इंडियन आर्मी में ज्वॉइन किया था। लेकिन महज 9 साल में ही देश सेवा करते हुए दुनिया से अलविदा हो गये। अत्यंत निर्धन परिवार से काफी संघर्ष करते हुए देश सेवा के जज्बे के साथ भारतीय सेना में शामिल हुए संदीप अब तक अविवाहित ही थे।
शहादत की खबर मिलने पर सुबह से ही शहीद संदीप के घर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका