रांची। मनी लाउंड्रिंग केस में गिरफ्तार निलंबित आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मामले में प्रवर्त्तन निदेशालय की टीम लगातार छानबीन में जुटी है। ईडी की टीम ने इस मामले में पिछले दिनों विशाल चौधरी के घर छापेमारी की थी। बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने दावा किया कि विशाल चौधरी के 12 मोबाइल से लगभग 210 जीबी डाटा मिला है, यानी लगभग 1 लाख पेज या 60 फिल्म का मैटेरियल मिला है।
ईडी ने अमित अग्रवाल, विनोद सिंह व प्रेम प्रकाश को किया तलब
बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे की ओर से यह भी जानकारी दी गयी है कि मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने अमित अग्रवाल, विनोद सिंह और प्रेम प्रकाश के परिवार को बुलाने का फैसला लिया है।
नियम की अनदेखी कर अंगरक्षक लेने की शिकायत
पूजा सिंघल मामले में छानबीन के घेरे में आये सत्ता शीर्ष में रहे लाइजनर प्रेम प्रकाश को नियमों की अनदेखी कर अंगरक्षक दिये जाने की भी शिकायत की गयी है। इस संबंध में हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने मुख्य सचिव, डीजीपी और ईडी के संयुक्त निदेशक को पत्र भेज कर अंगरक्षक दिये जाने के मामले में नियमों की अनदेखी होने के मामले में जांच की अपील की गयी है।
पूजा सिंघल, राम विनोद सिन्हा और अभिषेक झा के बीच जेल में गुफ्तगू
इस बीच यह भी जानकारी मिल रही है कि पूजा सिंघल और रामविनोद सिन्हा तथा अभिषेक झा के बीच जेल में नियमों की अनदेखी कर गुफ्तगू हुई है। जेल के भीतर मौजूद सीसीटीवी कैमरा में इसकी तस्वीर कैद होने की बात कही जा रही है। इसके अनुसार जेल प्रशासन की मदद से तीनों एक साथ मिलकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। राम विनोद सिन्हा मनरेगा घोटाले के आरोपी है और ऐसी चर्चा है कि पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा गवाह तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर