एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले झारखंड के पहले खिलाड़ी बने
रांची। बहरीन के मनामा में आगामी 2 से 10 जुलाई 2022 तक आयोजित अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिये गुरुवार भारतीय कुश्ती टीम का चयन ट्रायल हरियाणा के सोनीपत में संपन्न हुआ। इस ट्रॉयल प्रतियोगिता में झारखंड के आदित्य कुमार गौरव ने 48 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड जीत कर भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया। अंडर 15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्य पहले खिलाड़ी बन गये है।
आदित्य कुमार ने अपने पहले मुकाबले में हरियाणा के पहलवान को 5-1 के स्कोर से पराजित किया। जबकि दूसरे मुकाबले में पंजाब के पहलवान को 5-1 के स्कोर से और ं फाइनल कुश्ती में महाराष्ट्र के पहलवान को 8-0 से हरा कर अंडर 15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
आदित्य कुमार के भारतीय टीम में शामिल होने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-भोला नाथ सिंह और महासचिव रजनीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका