April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

प्री-मॉनसून बारिश के कारण गर्मी से राहत, 10-12 के बीच मॉनसून के आने की संभावना

Spread the love


रांची। एक बार फिर से राजधानी रांची समेत कई इलाकों में गर्मी का स्तर बढ़ने लगा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री पहुंच चुका है। रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।झारखंड के मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सुबह के समय में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है, तो वहीं दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदलने लगता है। मौसम में बदलाव का कारण झारखंड में प्री-मॉनसून एक्टिविटीज की दस्तक है।

About Post Author