April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ झारखंड के सदानंद कुमार चौथी खेलो इंडिया गेम्स में सबसे तेज धावक बने

Spread the love


पांचवे दिन ने झारखंड को एथलेटिक्स में एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ
रांची। युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 लिए खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार ,रांची के नेतृत्व में भाग ले रहे झारखंड के एथलीटों ने पांचवे दिन स्वर्ण के सुखाड़ को समाप्त करते हुए झारखंड की झोली में एक स्वर्ण दिलाया।
हजारीबाग के सदानंद कुमार ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पूर्व ऋतिक मल्लिक द्वारा मंगलागिरी 2019 में बनाए गए 10.65 के रिकार्ड को तोड़ते हुए 10.63 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसी स्पर्धा में रांची के आशु कुमार सिंह ने 10.79 सेकेंड के साथ झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता। जबकिं झारखंड बालक टीम 4 गुणा 100 मीटर रिले में विशाल कुमार,आंसू कुमार सिंह,विशाल बहादुर, सदानंद कुमार की चौकड़ी ने झारखंड को रजत पदक दिलाया।
सदानंद कुमार, कोलकाता के एन सी ओ ई में संजय घोष के अधीनस्थ एवम आशु कुमार सिंह, विशाल बहादुर, विशाल कुमार रांची साई में विनोद कुमार सिंह के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर , हजारीबाग की उपायुक्त नेंसी सहाय,झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सी डी सिंह, एस के पाण्डे, अधिकारियों नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, सी डी एम उपवन बाड़ा , अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने टीम प्रशिक्षक योगेश यादव, टीम मैनेजर राजू साहू समेत विजेता खिलाडियो को बधाई दी।

About Post Author