April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

झारखंड में बंपर वैकेंसी, गृह, शिक्षा और वन विभाग में 55524 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

Spread the love


सीएम हेमंत सोरेन ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का दिया निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह, शिक्षा और वन पर्यावरण विभाग में रिक्त पड़े साढ़े पचपन हजार से अधिक (55524) पदो ंके लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश है। हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में विभागीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के, स्कूली शिक्षा विभाग में 38 हजार और वन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पड़े 4051 पदो ंके लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को नियमावलियों में विसंगतियों को दूर कर अधियाचना जल्द भेजने का निर्देश दिया।

नियुक्ति नियमावली में बाधाओं को दूर कर अधिचायना जेएसएससी को भेजने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों विभागों में नियुक्ति नियमावलियों की सभी बाधाओं को दूर करते हुए एक माह के भीतर अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। विभागों में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द चयन हो सके इस निमित्त नियुक्ति नियमावली एवं रोस्टर से संबंधित जितनी भी विसंगतियां हैं उन्हें दूर कर विज्ञापन प्रकाशित करने का प्रयास करें।

बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव-सह- प्रधान सचिव एल.ख्यांगते, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एके रस्तोगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author