April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

ओवैसी के रांची पहुंचने पर स्वागत में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे भी लगाये गये

Spread the love



रांची। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादउल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रविवार को दोपहर में रांची पहुंचे।  रांची एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मांडर उपचुनाव में खड़े बीजेपी के बागी नेता देवकुमार धान के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए रांची पहुंचे थे।
रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर औवेसी के स्वागत में पाकिस्तान जिंदाबार का नारा भी सुनायी दिया। माना जा रहा है ओवैसी के किसी समर्थक ने ही ये नारे लगाये थे, हालांकि भीड़ में नारा लगाने वाले की पहचान स्पष्ट नहीं हो पायी है। रांची में पाकिस्तान जिंदाबार के नारे बाद ओवैसी के इस चुनावी दौरे के विवाद में घिरने की आशंका है।
एयरपोर्ट से निकलने के साथ ही मीडिया के सवालों पर ओवैसी ने कहा कि रांची में हुए हिंसक घटना में जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया था, उन परिवारों से मिलना था। लेकिन प्रशासन और सरकार ने वहां जाने
के लिए रोक लगाई हुई, जिससे वे नहीं जा सकते हैं। ऐसे में जो चुनावी जनसभा होना है उसी के लिए अब सीधे वहां जा रहे हैं।
गौरतलब है कि रांची की मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को हो उपचुनाव होना है। ओवैसी निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान का चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं।

ओवैसी के स्वागत में पाकिस्तान का नारा लगने के मामले में जांच के आदेश

  एआईएमएआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दौरे पर रांची एयरपोर्ट पर पाकिस्तान का नारा लगने मामले में रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने हेहल के अंचल अधिकारी और हटिया डीएसपी को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने हेहल अंचल के अंचल अधिकारी ओम प्रकाश मंडल और हटिया के पुलिस अधीक्षक राजा कुमार मित्रा को पत्र लिखकर इस मामले में जांच के आदेश के आदेश दिये है।
एसडीओ ने मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाते हुए दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ओवैसी के रांची पहुंचने पर स्वागत में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगने के मामले की सत्यता की जांच करते हुए 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाए।
 

About Post Author