April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

मैट्रिक-इंटर परीक्षा का परिणाम 21 को होगा जारी

Spread the love


रांची। मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम कल मंगलवार 21 जून को जारी कर किया जाएगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के द्वारा कल दोपहर 2.30 बजे जारी किया जाएगा, झारखंड बोर्ड के मैट्रिक-इंटर की इस बार की परीक्षा में लगभग 7.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जैक बोर्ड के रिजल्ट को इच्छुक छात्र-छात्रा वेबसाइट पर देख सकते है।
जैक के सचिव महिप कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की मौजूदगी में मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जैक की ओर से रिजल्ट प्रकाशन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रांची में नामकुम स्थित जैक मुख्यालय के सभागार में रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी जैक के वेबसाइट पर अपनी रिजल्ट देख सकेंगे।
गौरतलब है कि झारखंड में 24 मार्च से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू की गयी थी। मैट्रिक की परीक्षा 20 अप्रैल तक और इंटर की परीक्षा 25 अप्रैल को समाप्त हुई थी। मैट्रिक परीक्षा में लगभग चार लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि इंटर परीक्षा में करीब 3.5 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।  गौरतलब है कि पिछले दो वर्षाें के दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इंटरनल एक्टिविटी के माध्यम से रिजल्अ जारी किया गया था। 10वीं के परीक्षार्थियों के सफल होने का प्रतिशत 95.93 प्रतिशत था और 12वीं में 86.89 तथा कॉमर्स में 90.33 प्रतिशत तथा कला संकाय में 90.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।

About Post Author