बीजेपी ने भी झोंकी ताकत21जून को अपराह्न 4 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर,23 को मतदान को लेकर तैयारियां पूरी
रांची। झारखंड में रांची जिले के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 जून को होने वाले मतदान को लेकर कल 21 जून को अपराह्न तीन बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के एक दिन पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी गयी। मांडर में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मैदान में उतरे। सीएम हेमंत सोरेन ने तीन चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत तमाम आला नेताओं भी पार्टी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के पक्ष में दर्जनों चुनावी सभा को संबोधित किया। जबकि चुनावी मैदान को त्रिकोणीय में जुटे निर्दलीय प्रत्याशी देवकुमार धान में पक्ष में रविवार को एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा को संबोधित किया था।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक मांडर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर और यूपीए समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के बीच ही माना जा रहा है। लेकिन निर्दलीय देवकुमार धान ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के साथ ही लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।
कांग्रेस ने पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को चुनाव मैदान में उतारा है और सोमवार को मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ताबड़तोड़ 3 रैलियां की। मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केंद्र की बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके फंसाया जा रहा है। पूर्व विधायक बंधु तिर्की भी इसी साजिश का शिकार हुए हैं। क्षेत्र की जनता ये सब समझती है। बीजेपी की चाल जानती है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद से राज्य में 3 उपचुनाव हुए और तीनों में यूपीए ने जीत हासिल की। इस चुनाव में भी यूपीए प्रत्याशी की जीत होगी।
इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत पार्टी के कई सांसदों-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने गंगोत्री कुजूर के पक्ष में दर्जनों चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
कांग्रेस-बीजेपी और निर्दलीय देवकुमार धान के अलावा माकपा के सुभाष मुंडा समेत अन्य प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में अपना दमखम दिखा रहे है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका