मतदान 23 को, कल सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा
रांची। रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम चार बचे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। 23 जून को यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे मतदान करायाजाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कहा कि अब किसी भी प्रत्याशी और राजनीतिक दल को चुनाव प्रचार या जनसभा नहीं करना है, जिन व्यक्तियों के पास मांडर विधानसभा का वोटर कार्ड नहीं है, उनको विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न होने तक आधिकारिक तौर पर नहीं रहना है।
उपायुक्त ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में 433 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, 4 सहायक मतदान केंद्र भी बनाये गये हैं। इनमें आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या 35 है। चुनाव कार्य में 2164 मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा, जबकि 5 वीडियो सर्विलांस टीम, 14 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 14 चेक नाका बनाये गये हैं। मांडर विधानसभा क्षेत्र में अति संवेदनशील बूथों की संख्या 145, संवेदनशील बूथ 216 और सामान्य बूथ 72 हैं। 63 माइको ऑब्जर्वर तैनात किये गये हैं।जोनल पदाधिकारी 13, सेक्टर मजिट्रेट 69 और 54 क्लस्टर बनाये गये हैं।
300 जवानों की तैनाती
इस मौके पर एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 170 सीपीएमएफ, 263 डीएपी के साथ ही लगभग 3000 पुलिस के जवान लगाये जाएंगे। संवेदनशीलता के आधार पर पूरे विधानसभा क्षेत्र का मापन किया गया है, उन जगहों पर सीनियर रेंक के डीएसपी तैनात किये गये हैं।
उपचुनाव को लेकर धारा 144 लागू
मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में आज शाम चार बजे से 24 जून सुबह सात बजे तक धारा 144 लागू किया गया है। वहीं इलाके में शराब की बिक्री पर भी 48 घंटे के लिए रोक लगा दी गयी है।
उपायुक्त ने सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण
आगामी 23 जून 2022 को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन, रांची द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में है। उपचुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपाय छवि रंजन द्वारा सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली मतदान सामग्री के बनाए गए पैकेट की औचक जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कल सुबह से पोलिंग पार्टियां होगी रवाना
मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए पोलिंग पार्टियों को कल 22 जून को रवाना किया जाएगा। मोरहाबादी में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मांडर विधानसभा के सभी पाँच प्रखंडों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका