10वीं बोर्ड के छह टॉपरों में से एक को लॉटरी से मिलेगा बंपर पुरस्कार
रांची। झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को जैक द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटर साइंस का ऑनलाइन परिणाम जारी किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में शिक्षामंत्री ने कहा कि बीमारी की वजह से इस वर्ष वे इंटर की परीक्षा नहीं दे पाये, लेकिन उनका जज्बा खत्म नहीं हुआ, वे अगले वर्ष इंटर की परीक्षा देने की कोशिश करेंगे।
शिक्षामंत्री ने इस वर्ष मैट्रिक और इंटर साइंस के परीक्षाफल पर संतोष जताते हुए कहा कि इस बार 10वीं में एक साथ छह परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं, पहले स्थान पर रहने वाले छह परीक्षार्थियों में से एक को लॉटरी के माध्यम से बंपर पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि टॉप टेन में शामिल सभी टॉपरों को भी सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि शिमंत्री जगरनाथ महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में बकायदा दाखिला ले रहा है , लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाना पड़ा था और वहां कई महीने तक इलाज के बाद वे वापस लौट कर आये है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका