रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 43 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी। इसके तहत पुलिस नियुक्ति के लिए संशोधन नियमावली समेत 19 नियमावली को स्वीकृति प्रदान की गयी। हालांकि मांडर उपचुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता को लेकर कैबिनेट के फैसले की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी।
दलगत आधार पर नगर निकाय चुनाव नहीं
कैबिनेट की बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर नियमावली को भी मंजूरी प्रदान कर दी गयी। इसके तहत राज्य में दलगत आधार पर नगर निकाय चुनाव नहीं होगा। इसके साथ ही राज्य में नगर निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य में मेयर का चुनाव दलीय आधार पर नहीं होगा , वहीं डिप्टी मेयर का चयन पार्षदों के बीच से होगा।
पुलिस नियुक्ति नियमावली में संशोधन
कैबिनेट की बैठक में पुलिस नियुक्ति नियमावली में भी संशोधन पारित किया गया। पहले दौड़ होगी,उसके बाद परीक्षा होगी। एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में कचहरी चौक से कांटाटोली वाया सर्कुलर रोड का चौड़ीकरण होगा. नगर एवं आवास विभाग ने राजधानी की इस महत्वपूर्ण सड़क को फोर लेन बनाने के लाये प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है। इससे पहले विभागीय मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी सहमति मिल गई थी। 2.778 किमी लंबी इस सड़क को चौड़ा करने में कुल 50.78 करोड़ खर्च किए जायेगे।
पुरानी पेंशन लागू करने का प्रस्ताव नहीं आ सका
कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन लागू करने का प्रस्ताव आज नहीं आ सका। मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया कि यह प्रस्ताव कैबिनेट की अगली बैठक में आएगा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार राज्य के 70 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को 20 दिन की क्षतिपूर्ति अवकाश देने की स्वीकृति भी अब नहीं मिली है, यह प्रस्ताव भी कैबिनेट की अगली बैठक में आ सकता है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका