सेवा और समर्पण अभियान के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को लिखा आभार पत्र
रांची। 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान का समापन आज हुआ। प्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से आभार पत्र लिखा।
इस कार्यक्रम के निमित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश हरमू स्थित अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टकार्ड के माध्यम से आभार प्रकट किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्षों में सुशासन एवं विकास की नई गाथा लिखी।
दीपक प्रकाश ने कहा कि देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ गांव,गरीब ,किसान,मजदूर,दलित ,वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मे स्वच्छता, नमामि गंगे,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक जागरूकता अभियान से देश मे एक नई क्रांति आई है। श्री प्रकाश ने 20 वर्षों के कार्यकाल पूरा करने पर प्रधानमंत्री जी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका