रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की से हार का सामना करने के बाद बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने कहा कि वह जनता जर्नादन के फैसले को स्वीकार करती है और चुनाव में जनता का फैसला सर्वाेपरी होता है। हार के बाद निराश गंगोत्री कुजूर ने अपने तनाव को छिपाने की कोशिश करते हुए यह भी कहा कि यह उपचुनाव था, अब सिर्फ दो साल चार महीने का ही कार्यकाल शेष बचा है, इतने दिनों में जनता शिल्पी नेहा तिर्की के कार्याें से पूरी तरह से अवगत हो जाएगी।
भविष्य की चुनौतियों का संकेत
गंगोत्री कुजूर ने मतगणना केंद्र के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस चुनाव परिणाम से वह हताश नहीं है, बल्कि यह परिणाम भविष्य में और बेहतर काम करने का संदेश है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम का यह संदेश है कि और अच्छे तरीके से काम करने की जरूरत है, यह परिणाम भविष्य की कई चुनौतियों के बारे में भी बताता है, जिस पर वह भविष्य में खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
दुष्प्रचार से नुकसान हुआ
बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कई दुष्प्रचार से भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। प्रतिद्वंदियों द्वारा यह अफवाह फैलाने की कोशिश की गयी कि वह क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क में नहीं रहती थी। लेकिन वह बताना चाहती है कि प्रदेश में बीजेपी उपाध्यक्ष रहने और अन्य कार्याें के निर्वहन के साथ ही वह लगातार क्षेत्र के लोगों के लिए कार्य करती रही। इस हार से वह निराश नहीं है और भविष्य में भी लगातार वह मांडर के क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगी और मांडर की जनता के हर सुख-दुःख में उनके साथ मिलकर काम करते रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिल्पी को बधाई दी
रांची। मांडर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए मांडर की बेटी और महागठबंधन प्रत्याशी सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की को हार्दिक बधाई और नए दायित्व के लिए शुभकामनायें, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मांडर की जनता को हृदय से धन्यवाद, मांडर की जनता ने अभिमानी केंद्र सरकार के गुरुर को तोड़ा है और साबित किया कि झारखण्ड की जनता महा गठबंधन सरकार के कार्यों से संतुष्ट है. बंधु दा का मेहनत रंग लाया, उन्हें दिल से जोहार.

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका