रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि अन्नपूर्णा देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य में रखा गया है। वहीं झारखंड से राज्यसभा सदस्य समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। नागेंद्र बिहार और झारखंड के संगठन मंत्री तथा धर्मपाल सिंह झारखंड के प्रदेश संगठन मंत्री बनाए गए हैं। रघुबर दास को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राज्य के भाजपाइयों में खुशी का माहौल है।

More Stories
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
रांची में मिल गयासबूत क्यों है आदिवासियों की भूमि झारखंड, जोड़ा पहाड़ पर हजारों वर्ष पुराने शैल चित्र की हुई खोज