April 1, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

रांची में जमीन हड़पने के लिए लखीमपुर जैसी घटना हुई

Spread the love


बाबूलाल मरांडी ने कहा -जमीन दलालों ने आदिवासी महिला पर गाड़ी चढ़ा दी
रांची। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रांची में जमीन हड़पने लिए लखीमपुर जैसी घटना हुई। जमीन हड़पने के लिए बिचौलियों ने एक आदिवासी महिला पर गाड़ी चढ़ा दी।
बाबूलाल मरांडी ने रविवार को रांची के रातू प्रखंड अंतर्गत तिलता गांव का दौरा किया और गाड़ी चढ़ने से घायल महिला से मुलाकात की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। आदिवासी दलित सुरक्षित नही है। आये दिन उनके ऊपर हमले हो रहे। उनकी जमीन सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि रांची से सटे रातू थानांतर्गत तिलता मौजा में स्थानीय ग्रामीण वर्षों से पूजा करते आ रहे हैं। उक्त जमीन पर निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद विगत 30 सितंबर को 50-60 हथियारबंद लोग जमीन पर कार्य करा रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध पर बिचौलियों ने एक आदिवासी विधवा सुको उरांव पर गाड़ी चढ़ा दी। दोनों ओर से हुई झड़प में एक बिचौलिए की मौत हो गई।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज सुको ज़िन्दगी और मौत से जूझ रही है, न कोई सरकारी मदद मिली न कोई चिकित्सा सहायता, उल्टे पुलिस 3 ग्रामीणों को पकड़कर ले गई। उन्होंने कहा कि अब क्या अपनी परंपरा और जमीन बचाने के लिए आवाज़ उठाने वाले आदिवासियों को भी न्याय नहीं मिलेगा?
उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये। साथ ही ऐसे जमीन दलालों को चिह्नित कर जेल भेजा जाए, सुको उरांव के बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था हो और अकर्मण्य ग्रामीण एसपी को तत्काल निलंबित किया जाए।

About Post Author