रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज इंग्लैंड में अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। एमएस धोनी के प्रारंभिक कोच और मेंटर रहे चंचल भट्टाचार्य जन्मदिन पर धोनी से विशेष आग्रह किया है।
चंचल भट्टाचार्य ने धोनी ने अपना पिछला जन्मदिन रांची में ही मनाया था और इस वर्ष वे विदेश में हैप्पी बर्थ डे मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश से धोनी ने खेल जीवन में लोगांे को अपने प्रशंसकों, परिवार और लोगों के बीच खुशियां बांटने का काम किया है, अब यहां के बच्चों को क्रिकेट की दुनिया में नया आयाम देने की कोशिश करें। चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि एमएस धोनी ने बंगलुरू और विदेशों में कई जगह क्रिकेट अकादमी खोली, वे चाहते है कि यहां भी धोनी क्रिकेट अकादमी खोले, जिससे बच्चे, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को क्रिकेट के खेल में नयी और अत्याधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण मिल सके।
एमएस धोनी के कोच रहे चंचल भट्टाचार्य ने रांची के जेके इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बच्चों के साथ धोनी के 41वें जन्मदिन पर केक काट कर हैप्पी बर्थ डे को सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर बच्चे धोनी के पोस्टर पर केक खिलाते नजर आये। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया और धोनी कीउपलब्धियों पर अपने उद्गार व्यक्त किये।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका