April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

यौन शोषण के आरोपी भावसे का प्रशिक्षु अधिकारी गिरफ्तार

Spread the love



 


चाईबासा। यौन शोषण के मामले में चाईबासा वन प्रमंडल में पदस्थापित भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अंशुमन राजहंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चाईबासा वन प्रमंडल के सूत्रों ने बताया कि वह फिलहाल बाहर जाने की बात कह गये थे। इस मामले में दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में एक युवती ने मामला दर्ज कराया है,जिसमें आरोप लगाया है कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उनमें दोस्ती होने के बाद शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया। इस शिकायत के बाद दिल्ली की पुलिस आरोपी आईएफएस अधिकारी की तलाश में झारखंड आयी थी, लेकिन 15 दिनों से फरार चल रहे प्रशिक्षु अधिकारी को कोलकाता के सियालदह से गिरफ्तार किये जाने की सूचना है।

About Post Author