17-18 वर्ष तक नौकरी करने के बाद फर्जी वंशावली पर ईसीएल में नौकरी लेने का आरोप
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपने बेटे अजय हेम्ब्रम की गिरफ्तारी को एक साजिश का परिणाम बताते हुए कहा कि जिनके इशारे पर यह कार्रवाई हुई है, उसका जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि उनका पुत्र 17-18वर्षाें से ईसीएल में नौकरी कर रहा था और जिस वंशावली के आधार पर उन्हें ईसीएल में नौकरी मिली थी, उस जमाबंदी आवेदकों में उसके पुत्र का कहीं हस्ताक्षर नहीं है ,बल्कि उसे जानबूझ कर फंसाने का काम किया है। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि वह लंबे समय से अवैध खनन के खिलाफ इलाके में अभियान चला रहे है और हाल के दिनों में इस मसले पर जोर-शोर से आवाज उठाने का काम किया।
गौरतलब है कि जेएमएम विधायक के पुत्र अजय हेम्ब्रम के खिलाफ ललमटिया थाना में फर्जी वंशावली के आधार पर ईसीएल ललमटिया राजमहल परियोजना में नौकरी लेने का मामला कुछ दिन पहले दर्ज कराया गया था, इसी को लेकर पुलिस ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद अजय हेम्ब्रम ने तबीयक खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया और सिविल सर्जन के नेतृत्व में जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने हाल ही में अपनी ही पार्टी की सरकार के विरूद्ध मुखर होकर आवाज उठाने का काम किया। उन्होंने अवैध खनन पर अंकुश के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ भी सार्वजनिक मंचों से बयान दिया था। ऐसे में अजय की गिरफ्तारी को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा है।
सीएम ने बेहतर इलाज के लिए 1 लाख का ड्रॉफ्ट सौंपा रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में सिमडेगा जिला के कोलेबिरा (रामजड़ी) निवासी एक बालक अनुज डांग को उनके बेहतर इलाज के लिए 1 लाख रुपए राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।
मालूम हो कि अनुज डांग को बेहतर इलाज के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता है, परंतु वे अत्यंत निर्धन परिवार से आते हैं। पैसों के अभाव के कारण ऑपरेशन करवाने में उनका परिवार बिल्कुल असमर्थ है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनुज डांग के ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए उनके बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें 1 लाख रुपए राशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा एवं अनुज डांग के परिजन उपस्थित थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका