रांची। राजधानी के पूरी तरह अनलॉक होते ही सड़कों पर गाड़ियां एक बार फिर से रेंगने लगी हैं। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में नया बदलाव किया गया है। इसके तहत अब पीक आवर में छह घंटे तक छोटे मालवाहक और टेम्पो का परिचालन बंद रहेगा। सुबह 8 से दिन के 11 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे तक ऐसे वाहनों के एंट्री पर रोक रहेगी। इसमें मेडिकल समेत अन्य तरह की इमरजेंसी सेवा में छूट की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका