रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी से उनके दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रपति ने काफी देर तक बात की।
ौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया।देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि तथा समस्त झारखण्डवासियों की ओर से आपको जोहार।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 23 जुलाई को झारखंड की नयी पर्यटन नीति की लॉचिंग कार्यक्रम को लेकर दिल्ली गये थे और संभवतः कल 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में भी शामिल होंगे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका