केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी रंगा नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल
रांची। भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर उनके नई दिल्ली स्थित आवास में आयोजित झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और भारत के विभिन्न कोनों से आए आदिवासी कलाकारों तथा जनजातीय नृत्य मंडलियों की ओर रंगारंग नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा नई दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास में भगवान बिरसा मुंडा की धरती से आए जनजातीय कलाकारों के साथ उत्सव में शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जनजातीय महोत्सव में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरा देश, विशेष रूप से आदिवासी समुदाय में खुशी की लहर है क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
‘जनजातीयमहोत्सव’ में झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मणिपुर, नागालैंड और असम राज्यों सहित देश के विभिन्न जनजातीय नृत्य मंडलों ने कार्यक्रम में भाग लिया और शानदार नृत्य प्रदर्शन का प्रदर्शन किया।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका