April 1, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

महिला जवान को ट्रक ने कुचला, मौत

Spread the love


रांची। रांची के खेलगांव चौक के समीप जैप-10 की महिला आरक्षी सोनिक कुजूर को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया और पोस्टमार्टम के बाद शव  परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया है कि महिला आरक्षी की ड्यूटी कमांडेंट के घर पर लगी हुई थी और सोनिक कुजूर कमांडेंट के घर ड्यूटी करने  अपनी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रही थी। तभी रास्ते में कोकर चौक की ओर से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने महिला आरक्षी को अपने चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  कोकर से देर रात्रि करीब 12 बजे स्कूटी से सोनिका खेलगांव जा रही थी।  महिला पुलिसकर्मी खेलगांव मोड़ से मुड़ी ही थी कि बूटी मोड़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई,  स्कूटी सहित महिला पुलिसकर्मी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद ट्रक में फंसी पुलिसकर्मी 50 से 60 फीट तक घसीटती रही। घटना इतनी वीभत्स थी कि महिला पुलिसकर्मी का सिर धड़ से अलग हो गया।  घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना प्रभारी ललन सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे, तो महिला का शव देखा. फिर महिला पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर बुलाया गया. उसके बाद महिला पुलिसकर्मी की पहचान की गई।
ट्रक ने जिस तरह से महिला पुलिसकर्मी को कुचला था, उससे कई अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे,  ट्रक में फंसे शव को निकालने में पुलिसकर्मी रोने लगे।  किसी तरह पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकाल कर रिम्स भेजा। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

About Post Author