रांची। रांची के मशहूर व्यवसायी तिलकराज आज़मानी का आज निधन हो गया। वे दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। 67 साल के तिलक आज़मानी को 2 दिन पहले पेट में दर्द उठा था। उन्हें उसी रोज दिल्ली ले जाया गया। उनके बेटे कुणाल ने बताया कि बीती देर रात 3ः00 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया जाएगा। रांची टेंट हाउस के मालिक तिलकराज आज़मानी, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष और महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक के साथ एक समाजसेवी भी थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। तिलकराज आज़मानी पूर्व विधायक गुलशन लाल आज़मानी के बड़े भाई थे।
इधर, सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के अध्यक्ष मो.इसलाम ने तिलक राज आजमानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तिलकराज साम्प्रदायिक सौहार्द, एकता एवं भाईचारे की अद्भुत मिसाल थे। सर्वधर्म सदभावना समिति के मुख्य संरक्षक के साथ साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में उनकी अहम भूमिका को बयान नहीं किया जा सकता है।उ नका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन पर सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के समस्त परिवार ने एक अनमोल रत्न को खो दिया है, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हए भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे एवं स्वर्ग लोक में अच्छा से अच्छा स्थान मिले साथ ही साथ उनके परिवार को सहन शक्ति दे।इस दुख की घड़ी में सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ साथ समस्त सदभावना समिति सामाजिक मंच परिवार उनके परिवार के दुख में साथ हैं । दुःख व्यक्त करने वालों में राजीव रंजन मिश्रा- संरक्षक,सूरजभान सिंह, मो.इसलाम- अध्यक्ष, हीरालाल ,साहू , हाजी अख्तर अंसारी,परमजीत सिंह टिंकू,वीरेन्द्र भाई, महासचिव- गोपाल पारीक, सचिव- यूनुस अंसारी, मीडिया प्रभारी- अबुजर गफ्फारी,बुलंद अख्तर ,फिरोज अंसारी , जनक नायक शामिल थे।

More Stories
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द
झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश