रांची। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को रांची स्थित ईडी के विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी ने बेल पिटीशन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मामले में सुनवाई की अगली तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गयी है।
मनी लाउंड्रिंग के आरोपी सीए सुमन कुमार की जमानत याचिका पर ईडी की विशेष अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से मामले में जवाब दाखिल करने के लिए दोबारा समय की मांग की गयी। जिसके बाद कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तिथि 23 अगस्त निर्धारित की।
गौरतलब है कि सुमन कुमार पर मनरेगा घोटाले की राशि से मनी लाउंड्रिंग करने में पूजा सिंघल का साथ देने का आरोप है। उनके आवास पर ईडी की छापेमारी में 17 करोड़ 49 लाख 87 हजार 200 रुपये एवं उसके कार्यालय परिसर से 29.70 लाख रुपये की राशि बरामद की गयी थी। जिसके बाद इस मामले में उन्हें 7 मई को गिरफ्तार किया था, तभी से वह जेल में हैं। यह भी मालूम हो कि इसी मामले में जेल में बंद पूजा सिंघल की जमानत याचिका ईडी कोर्ट ने पिछले दिनों खारिज कर दी थी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका