रांची। रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव की गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत अवधि को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। मामले की अगली सुनवाई की तिथि 14 दिनों के बाद होगी।
रांची स्थित ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में वर्चुअल माध्यम से पंकज मिश्रा की पेशी के दौरान अधिवक्ता ने पंकज मिश्रा की मेडिकल रिपोर्ट अदालत को सौंपी। इसके बाद अदालत ने पंकज मिश्रा की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिनों के लिए बढा दी। ईडी अवैध खनन और गलत तरीके से पहाड़ों एवं राष्ट्रीय संपदा की लीज के आवंटन मामले में 19जुलाई को पंकज मिश्रा गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पंकज मिश्रा की ईडी के हिरासत में ही तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए 30 जुलाई को रिम्स में भर्ती किया गया था।
इधर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव की भी गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद बच्चू यादव की 14 दिनों न्यायिक हिरासत अवधि बढा दी। 11 अगस्त को रिमांड अवधि समाप्त होने पर बच्चू यादव को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने बच्चू यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इससे पहले बच्चू यादव को छह दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंपा गया था। ईडी की टीम ने बीते चार अगस्त को बच्चू यादव को रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के पहले बच्चू यादव को ईडी की टीम ने दो बार समन जारी किया था लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका