रांची।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि देश में स्थिर सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।
एक दिवसीय झारखंड दौरा आज समाप्त कर दिल्ली लौटने से पहले चिराग पासवान ने रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड में उत्पन्न राजनीतिक हालात से संवैधानिक संकट उत्पन्न होगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी को लेकर क्या फैसला आता है इसे देखना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की स्थिति पैदा हो रही है उससे आने वाले समय में झारखंड में मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी अपना संगठन मजबूत करेगा और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भी अब झारखंड का दौरा करेंगे और प्रखंड और जिला स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे राज्य में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी इसके लिए सभी जिलों में संगठन विस्तार का कार्यक्रम चलाए जा रहा है । आने वाले समय में पार्टी झारखंड में एक मजबूत और प्रभावशाली दल के रूप में उभर कर सामने आएगी।
सांसद चिराग़ पासवान ने कहा कि बिहार में भी अराजकता का माहौल है । बिहार में कुर्सी के लिए जो समझौता नीतीश कुमार ने किया है उससे प्रदेश में जंगलराज अब डबल जंगलराज में बदल गया है। यह सरकार केवल कुर्सी के लिए समझौता के तहत बनाई गई है ।सरकार के कामकाज से युवाओं में खासा आक्रोश है। नौकरी में भरती को लेकर युवा और बेरोजगार चिंतित है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट का नारा दिया था और आज बिहार में लोजपा (रामविलास) विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध करते रहे इसलिए आज लोजपा रामविलास पर सभी जाति धर्म के लोगों का विश्वास और उम्मीद बढ़ा है।
इससे पहले चिराग पासवान ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका