गिरिडीह। झारखंड में गिरिडीह जिले के पारसनाथ की पवित्र भूमि मधुबन के तलेटी तीर्थ में चल रहे भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में भाजपा ने मिशन 2024 का शंखनाद कर दिया है। शिविर में 2024 के लोकसभा में झारखंड की सभी 14 सीट व विधानसभा में 51 प्लस सीट जीतने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा का पूरा कुनबा इस पर मंथन कर रहा है।
शिविर के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 2024 के लोकसभा में झारखंड की सभी 14 सीट भाजपा जीतेगी व केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने में भूमिका निभाएंगे। उन्होने हेमंत सरकार पर कहा कि इस सरकार की छवि ठगने की रही है। मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाकर यह सरकार सत्ता में आयी है। इस सरकार में अपराध के साथ अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। खनिज संपदा की लूट जारी है। बिजली, पथ निर्माण समेत हर विभाग में भ्रष्टाचार फैली हुई है। कहा कि काठ की हाड़ी बार-बार नहीं चढ़ती है। वहीं बताया कि शिविर के दूसरे दिन सैद्धातिक विषयों के साथ देश, राज्य, समाज हित के साथ अंत्योदय के सपनों को साकार करने के विषयों पर चर्चा हुई है।
51 से अधिक सीट जीतकर मजबूती से आएंगेंरू बाबूलाल मरांडी
भाजपा विधायक दल के नेता प्रशिक्षण शिविर के दौरान विश्राम काल में पत्रकारों से कहा कि आनेवाले 2024 के विधानसभा चुनाव में 51 से अधिक सीटें जीतेंगें। इसके लिए हरेक कार्यकर्ता एग्रेसिव मोड में है। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता पिछड़े इलाके में जाएंगें, इससे संगठन मजबूत होगा। 2000 में भाजपा ने 33 सीट पर थी। 2005 में हम 30 पर जीते। 2014 में 37 सीटों पर जीत मिली। अभी तक 41 का आंकड़ा पार नही किया है इस आंकड़े को बढ़ा कर 51 पार करना है।

More Stories
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बयान: “दुनिया बदल रही है, झारखंड को भी नई तकनीक और निवेश से आगे बढ़ाना होगा”
हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न