लातेहार। लातेहार पुलिस (latehar police) ने 5 लाख इनामी नक्सली किशोर सिंह ने गिरफ्तार (Naxalite Kishore Singh arrested) कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान माओवादी सबजोनल कमांडर विमल सिंह उर्फ किशोर के रूप में की गयी है। उसके खिलाफ लातेहार के विभिन्न थानों में 13 मामले दर्ज है।
गिरफ्तार नक्सली किशोर सिंह मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाला है। किशोर सिंह भाकपा माओवादी में जोनल कमांडर के पद पर था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने साथियों के साथ देखा गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की तो सभी नक्सली फरार हो गए लेकिन किशोर सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। किशोर सिंह के निशानदेही पर पुलिस कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस को कई और नक्सली के पकड़े जाने की संभावना है. किशोर सिंह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था। बड़ी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद ही संगठन ने उसे जोनल कमांडर का पद दिया था।लातेहार इलाके में किशोर सिंह संगठन में युवाओं को शामिल करने का काम कर रहा था।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका