रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तीसरी पीढ़ियां भी राजनीति में कदम रखने को तैयार है। शिबू सोरेन की पौत्री और दिवंगत दुर्गा सोरेन की दोनों बेटियों जयश्री सोरेन और राजश्री सोरेन ने सामाजिक सेवा के कार्य में सक्रिय रूप से भागीदारी लेने की घोषणा की है। विजयदशमी के लिए दोनों बेटियों ने गैर राजनीतिक संगठन दुर्गा सोरेन सेना (Durga Soren Sena)के गठन की घोषणा करते हुए अपने पिता के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। वहीं उनके इस कदम को दुर्गा सोरेन की पत्नी और जामा से तीन बार लगातार चुनाव जीत चुकी अपनी मां सीता सोरेन (Sita soren) को राजनीतिक रूप से मदद करना और भविष्य में पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका